उज्जैन। महाकाल मंदिर में सोमवार से नौ दिनी शिव नवरात्रि उत्सव शुरू होगा। भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे आैर नौ दिनों तक गर्भगृह में 11 ब्राहृाण पूजन-अनुष्ठान करेंगे। शिव नवरात्रि उत्सव में नौ दिनों तक भगवान महाकाल नित नए चांदी के मुघौटे धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे।
उत्सव के अंतर्गत सोमवार सुबह 7.30 बजे मंदिर के नैवेद्य कक्ष में श्रीचंद्रमोलीश्वर का पूजन किया जाएगा। इसके बाद 8.30 बजे कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थापति कोटेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन करने के बाद शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राहृाण भगवान महाकाल का अभिषेक एकादश-एकादशनी, लघुरूद्र का पाठ करेंगे।
शिवनवरात्रि के दौरान सायंकालीन पूजन का समय भी 5 बजे के स्थान पर दोपहर 3 बजे रहेगा। 9 से 17 फरवरी तक शाम 4 से 6 बजे तक मंदिर परिसर में पं. रमेश कानड़कर द्वारा शिव कथा एवं हरि कीर्तन के धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शिवराित्र के संबंध में रविवार रात एसपी एम.एस. वर्मा ने बैठक ली।
गर्भगृह में बंद रखा जाएगा प्रवेश : प्रशासक जयंत जोशी के अनुसार शिव नवरात्रि पर्व के अंतर्गत सुबह 9 से 1 बजे तक आैर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक पूजन के समय एवं नियमित आरती के दौरान गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा। दर्शनार्थी नंदी हॉल के पीछे बेरीगेट्स से दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा भीड़ बढ़ने पर प्रवेश बंद करते है।