- Hindi News
- आकामौला के जन्मदिवस पर निकला बोहरा समाज का जुलूस
आकामौला के जन्मदिवस पर निकला बोहरा समाज का जुलूस
उज्जैन। रविवारसुबह बोहरा समाज के जुलूस में समाजजनों ने स्वच्छता और हरियाली का संदेश दिया। बोहरा समाज के दिवंगत धर्मगुरु सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब एवं 53वें धर्मगुरु आलीकदर सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निकाले गए इस जुलूस में समाजजन उत्साह से शामिल हुए। जुलूस में झांकियां भी शामिल की गई। फोटो काईद जौहर (पढ़े पेज4 भी)