पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महानंदा बी सेक्टर में नक्षत्र वाटिका

महानंदा बी सेक्टर में नक्षत्र वाटिका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्यान के रखरखाव और विकास के लिए नागरिक हुए एकजुट, जनसहयोग जुटाएंगे ।
दैनिक भास्कर, समाधान मिलजुलकर ।
उज्जैन। अपनी कॉलोनी के उजाड़ उद्यानों को संवारने के लिए नागरिक अब आगे गए हैं। रविवार को छुट्टी का फायदा नागरिकों ने उद्यानों की योजनाएं बनाने में लिया। भास्कर ने महानंदा बी सेक्टर के 24 साल से उजाड़ पड़े उद्यान को संवारने का बीड़ा उठा कर अभियान शुरू किया। कॉलोनीवासियों के साथ पार्षद सुरेखा दिलीप भार्गव ने पहल की।
भास्कर के प्रयास से नगर निगम अधिकारी भी पहुंचे और 6 लाख रु. की मंजूरी होकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। रविवार को उद्यान में हुई बैठक में नागरिकों ने तय किया कि इसे नक्षत्र वाटिका के रूप में विकसित करेंगे।

इसकी योजना वन विभाग के उदयराज पंवार बनाकर देंगे। पंवार ने वन विभाग की योजनाओं का फायदा भी उद्यान में देने की बात कही। नागरिक नक्षत्र के अनुसार लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं लेंगे।
बैठक में मौजूद समिति अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, जयदीप दास, प्रदीपकुमार निगम, गिरिराज सक्सेना, मनोहर वाघाड़े, राजीव सरीन, रामदास वाघ, रुपेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश साहू, प्रवेंद्रसिंह शक्तावत, राजेंद्रसिंह शक्तावत, संतोष मित्तल, आदित्य मित्तल, तेजस्वी समवेदुला, तनिष्क पाराशर, धनकुंवर शर्मा, देवयानी दास, चेतना सक्सेना, वीना वाघाड़े, जीवनलता, शक्ति मुंशी, दीपा व्यास आदि ने होली पर्व सामूहिक रुप से मनाना भी तय किया।