- Hindi News
- देवास डेम का एक गेट खोला, शिवरात्रि पर शिप्रा के साथ नर्मदा जल से स्नान
देवास डेम का एक गेट खोला, शिवरात्रि पर शिप्रा के साथ नर्मदा जल से स्नान
उज्जैन| नर्मदा-शिप्रालिंक योजना का पानी छोड़े जाने के बाद देवास के शिप्रा डेम का एक गेट शनिवार रात खोल दिया गया। चार इंच खोले गए गेट से पानी फिर उज्जैन की ओर बढ़ गया है। महाशिवरात्रि पर रामघाट पर स्नान के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए शिप्रा टेकरी से नर्मदा का जल शिप्रा में छोड़ा जा रहा है। देवास के शिप्रा डेम में पानी जाने शनिवार रात देवास और उज्जैन कलेक्टर के बीच चर्चा के बाद डेम का एक गेट चार इंच खोला गया। इससे पानी अब फिर उज्जैन की ओर प्रवाहित हो गया है। पानी के प्रवाह के कारण उज्जैन में मरेठी और निनोरा गांव में बन रहे नए स्टापडेम का काम रूक सकता है। जल संसाधन विभाग सोमवार को इस स्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर निर्णय करेगा। महाशिवरात्रि के बाद पानी रोका जा सकता है ताकि स्टापडेमों का काम पूरा कराया जा सके।