पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिप्रा नदी के किनारे 7 करोड़ से 23 घाट पर लगेगी 1200 एलईडी

शिप्रा नदी के किनारे 7 करोड़ से 23 घाट पर लगेगी 1200 एलईडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। सिंहस्थ 2016 के मद्देनजर शिप्रा नदी के दोनों तरफ करीब 23 घाट पर 1200 एलईडी लगाई जाएगी। स्ट्रीट लाइट पर 6 करोड़ 84 लाख रुपए खर्च होंगे। 8 माह यानी अक्टूबर 2015 तक यह कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी ने इसके टेंडर जारी कर दिए हैं।

सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए त्रिवेणी स्थित शनिमंदिर से लेकर मंगलनाथ मंदिर तक करीब साढ़े छह किमी में शिप्रा नदी के दोनों तरफ बने 23 घाटों को रोशन करने की तैयारी है। जलसंसाधन विभाग द्वारा शिप्रा नदी के किनारे पर नए घाट बनाए गए हैं, वहीं पुराने घाटों को भी विकसित किया गया है। इन घाटों पर पीडब्ल्यूडी की ईएंडएम शाखा स्ट्रीट लाईट लगाएगी। इसके टेंडर जारी हो गए हैं,जिन्हें 26 फरवरी तक खोला जाएगा।
शासन से स्वीकृति के बाद ठेकेदार को वर्कआर्डर जारी किया जाएगा। ठेकेदार को 8 माह में कार्य पूर्ण करके देना होगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार एक पोल पर पांच एलईडी लगाई जाएगी। इससे घाट पर चारों और रोशनी रहेगी। निर्माणाधीन घाटों पर कार्य पूर्ण होने के बाद स्ट्रीट लाईट लगाई जाएगी।

यहां लगेगी एलईडी : त्रिवेणी स्थित शनिमंदिर, नृसिंह घाट, रामघाट, भूखी माता, कबीर घाट, ऋणमुक्तेश्वर घाट,कालभैरव मंदिर घाट,ओंखलेश्वर घाट, सिद्धवट, मंगलनाथ घाट, विक्रांत भैरव मंदिर घाट आदि।

इनका कहना : '' सिंहस्थ के मद्देनजर शिप्रा नदी के दोनों तरफ स्थित घाटों पर एलईडी लगाई जाएगी। इसका टेंडर जारी कर दिया है।'' रामेश्वर सोनाने, ईई, पीडब्ल्यूडी, ईएंडएम शाखा।