- Hindi News
- आज रविदास घाट पर होगा समाजसेवियों का सम्मान
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आज रविदास घाट पर होगा समाजसेवियों का सम्मान
उज्जैन | संत शिरोमणि रविदासजी की जयंती पर सोमवार को शिप्रा तट स्थित संत रविदास घाट पर मुख्य कार्यक्रम होगा। समिति अध्यक्ष भगवान खांडेगर, रमेश सूर्यवंशी, अनोखीलाल खांडेगर, देवीलाल लोहारिया, महेश खिरवे ने बताया सुबह 9.30 बजे नयापुरा स्थित संत रविदास बालोद्यान से चल समारोह व कलश यात्रा निकाली जाएगी। समारोह में झांकियां, डंडा पार्टी, भजन मंडली के साथ सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी। रविदास घाट पर दोपहर 1 बजे संत रविदासजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में पूरनलाल बरबेले, नारायण बिनेरवा, लक्ष्मण बरवेले, उदमलाल डोरे, खेमचंद्र बिजोरे, ग्यारसीलाल धैर्या, सुखराम पहलवान, हीरा बाबा परमानंद परचईया, तुलसीराम, पीसी मंडेरिया, मोहनलाल निबोरिया, चुन्नीलाल मोहने, मुन्नालाल सूर्यवंशी, जगन्नाथ लोहरिया आदि का सम्मान किया जाएगा।
श्री रविदास सेवक संघ द्वारा भव्य कलश यात्रा चामुंडा माता चौराहे से सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। यात्रा हीरा मिल मार्ग स्थित श्री महाकाल पैलेस पहुंचेगी। यहां समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन होगा।
इधर भाजपा अजा मोर्चा द्वारा वृंदावनपुरा स्थित गुरुद्वारे पर सुबह 9.30 बजे पूजन कार्यक्रम किया जाएगा। नगर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल ने बताया मोर्चा द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी की मौजूदगी में गुरुद्वारे में गुरु गादी का पूजन किया जाएगा।