उज्जैन संभाग बना ओवरआल चैम्पियन
देवासकी मेजबानी में हुई 60वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले गए। उज्जैन संभाग का दबदबा रहा। विजेता टीमों को गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय में समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें मंत्री भी शामिल होंगे। थ्रो बाॅल के मैचेस में बालिका वर्ग 14 वर्ष में प्रथम उज्जैन संभाग रहा। द्वितीय स्थान पर भोपाल तथा तृतीय स्थान आदिवासी विकास का रहा। 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम उज्जैन, द्वितीय भोपाल तथा तृतीय आदिवासी विकास रहा। 19 वर्ष बालिका प्रथम आदिवासी विकास, द्वितीय इंदौर, तृतीय उज्जैन संभाग रहा। बालक वर्ग 14 वर्ष प्रथम ग्वालियर, द्वितीय जबलपुर एवं तृतीय उज्जैन रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान उज्जैन, द्वितीय रीवा एवं तृतीय जबलपुर संभाग ने प्राप्त किया। 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान उज्जैन, द्वितीय रीवा एवं तृतीय जबलपुर रहा।
साफ्ट टेनिस 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान उज्जैन, द्वितीय इंदौर, तृतीय आदिवासी विकास रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग प्रथम उज्जैन, द्वितीय भोपाल एवं तृतीय इंदौर संभाग, 19 वर्ष उज्जैन संभाग प्रथम, द्वितीय स्थान भोपाल तथा तृतीय स्थान इंदौर ने प्राप्त किया। 14 वर्ष बालिका में प्रथम इंदौर, द्वितीय जबलपुर, तृतीय उज्जैन ने प्राप्त किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर आदिवासी विकास, द्वितीय भोपाल, तृतीय इंदौर रहा। 19 वर्ष बालिका वर्ग में पहला आदिवासी विकास, द्वितीय उज्जैन संभाग एवं तृतीय स्थान जबलपुर संभाग ने हासिल किया।
साफ्ट टेनिस में बालक वर्ग में एकतरफा कब्जा