- Hindi News
- टीएल दो सप्ताह से ज्यादा लंबित तो अधिकारी जिम्मेदार
टीएल दो सप्ताह से ज्यादा लंबित तो अधिकारी जिम्मेदार
टीएल दो सप्ताह से ज्यादा लंबित तो अधिकारी जिम्मेदार
उज्जैन. सभीअधिकारी सुनिश्चत करें कि उनके विभाग की टीएल किसी भी स्थित में दो सप्ताह से अधिक लंबित नहीं रहे। अगर ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होगा। यह चेतावनी बुधवार को बृहस्पति भवन में हुई टीएल बैठक में कलेक्टर कवींद्र कियावत ने दी। उन्होंने कहा निश्चित समयावधि पश्चात टीएल पेंडेंसी पर अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को फाइल संधारण का तरीका बताया राजस्व अभियान, ग्राम पंचायतों के संचालन एवं अन्य विषयों की समीक्षा भी की।