पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईसाई महासंघ का संभागीय सम्मेलन 21 को उज्जैन में

ईसाई महासंघ का संभागीय सम्मेलन 21 को उज्जैन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईसाई महासंघ का संभागीय सम्मेलन 21 को उज्जैन में

उज्जैन. ईसाईमहासंघ की उज्जैन इकाई का संभागीय सम्मेलन 21 सितंबर को उज्जैन में देवासरोड स्थित मसीही मंदिर चर्च में होगा। प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित सम्मेलन में उज्जैन संभाग के रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, देवास उज्जैन जिले के अलावा इंदौर संभाग के शहर के संगठन मंत्री कार्यकर्ता शामिल होंगे। उज्जैन इकाई के संगठन मंत्री क्रिस्टोफर पीटर ने बताया आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठित करना सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में 10वीं 12वीं कक्षा में उच्चतम अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।