पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपज बेचने के पूर्व किसान ग्रेडिंग कराएं, इससे भाव अच्छे मिलेंगे

उपज बेचने के पूर्व किसान ग्रेडिंग कराएं, इससे भाव अच्छे मिलेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. किसानअपनी उपज बेचने के पूर्व इसकी ग्रेडिंग (साफ) करें। इससे उपज का सही दाम मिलेगा। जल्द ही ग्राम पंचायतों में सोसायटी बनाकर किसानों की उपज का ग्रेडिंग कार्य कराया जाएगा। संभागायुक्त डॉ. रवींद्र पस्तौर ने बुधवार को कृषि उपज मंडी के निरीक्षण के दौरान किसानों और व्यापारियों से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा करनाल आधुनिक तकनीक से खेती का जा रही है, वहां का भ्रमण करें। मंडी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संबंधित अधिकारी भी जाएं। किसान कांट्रेक्ट मार्केटिंग से काम करेंं। उन्होंने कहा बुरहानपुर में केले की खेती एवं उसकी ग्रेडिंग पूर्व में कर ली जाती है। मंडी में केले की उपज नहीं आती, व्यापारी स्वयं खरीदने जाते हैं। उन्होंने उज्जैन की सब्जी मंडी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान मंडी बोर्ड के संयुक्त संचालक चंद्रशेखर वशिष्ठ, मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, उपाध्यक्ष शेर अली, मंडी बोर्ड के कार्यपालन यंत्री मधुकर पंवार, आरपी शर्मा, मंडी सचिव एमएस मुनिया, व्यापारी प्रतिनिधि मुकेश हरभजनका एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

मंडी में िनरीक्षण करते संभागायुक्त डॉ. पस्तौर।

सफाई और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

मंडीमें सफाई और अव्यवस्था होने पर संभागायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को मंडी में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। मंडी में निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के साथ निर्माण सामग्री को फैलाई नहीं जाए। मंडी में स्थान-स्थान पर संकेतक लगाए जाएं, इससे किसानों को यहां-वहां भटकना नहीं पड़े। उन्होंने मंडी कार्यालय में अधिकारियों, व्यापारी किसानों से चर्चा भी की।