पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रवींद्रनाथ टैगोर स्कूल में पौधारोपण आज

रवींद्रनाथ टैगोर स्कूल में पौधारोपण आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉर्निंग वॉकर्स को पौधे वितरित

पर्यावरण संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य

उज्जैन. दैनिकभास्कर अभियान एक पेड़ एक जिंदगी के तहत शहर में विगत कई दिनों से पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में िशप्रा तट स्थित कािलदास पार्क में मॉर्निंग वॉकर्स को पौधे वितरित रोपित किए गए।

इस मौके पर कालिदास सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य विमल जैन ने कहा इस तरह के प्रयासों से ही लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता आएगी। पर्यावरण संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है। दैनिक भास्कर समूह का यह प्रयास निश्चित ही सराहनीय है। इस माैके पर कािलदास सेवा समिति के राजेंद्र गुप्ता, कल्याण जैन, ओपी चौहान, मिश्रीलाल राठौर, राजजेंद्र बसंल, संतोष बड़ोदिया, पप्पू बसंल, श्याम सोनी, गुड्‌डू राठौर, भूपेश गुप्ता, मनाेज भावसार, अमित गौड़, मुनव्वर भाई, भूरालाल यादव, जाकिर हुसैन, पप्पू पाकीजा, नारायण सांई, राकेश पंड्या, गिरीश शास्त्री, मुकेश सोनी, बालू मजावदिया, राजा मजावदिया, ओमप्रकाश भावसार, जीनू अग्रवाल, संजीवसिंह कनोजिया, पप्पू पोरवाल, राजेश इंगले, श्याम सोनी, गौरी टेलर, अजय खंडेलवाल, रितेश पोरवाल, सतीश गांधी, अशोक प्रजापत उपस्थित थे।

उज्जैन. रवींद्रनाथटैगोर स्कूल द्वारा आजादनगर स्थित शिवमंगलसिंह सुमन उद्यान में गुरुवार को पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, महापौर रामेश्वर अखंड, आईजी वी मधुकुमार, एसपी अनुराग, ननि आयुक्त अविनाश लवािनया, पार्षद राजेश जारवाल एवं स्कूल स्टॉफ विद्यार्थियों सहित कॉलोनीवासी दैनिक भास्कर अभियान एक पेड़ एक जिंदगी से जुड़ते हुए पौधारोपण करेंगे।