पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज 54 विभागों के दो हजार कर्मचारी रहेंगे अवकाश पर

आज 54 विभागों के दो हजार कर्मचारी रहेंगे अवकाश पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीविभागों में मंगलवार को कार्यालयीन काम नहीं होने से परेशानी सकती है क्योंकि इस दिन सामूहिक अवकाश पर रहने वालों में सभी कार्यालयीन कर्मचारी हैं, जो तृतीय श्रेणी के हैं। कर्मचारी टॉवर चौक फ्रीगंज पर सुबह 11 बजे से प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को शेष बचे कर्मचारियों के अवकाश के आवेदन फार्म भरवाए गए।

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आंदोलन के चौथे चरण में मंगलवार को शासकीय 54 विभागों के करीब कर्मचारी दो हजार कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संघ के जिला अध्यक्ष मोतीलाल निर्मल ने बताया सुबह 11 बजे टॉवर चौक पर मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन करेंगे। तहसील स्तर पर भी कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की त्रिस्तरीय क्रमोन्नति वेतनमान दिए जाने सहित 32 मांगे हैं। टॉवर पर होने वाले प्रदर्शन में दो हजार तहसील स्तर पर करीब तीन हजार कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, पीएचई, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास विभाग, आरटीओ, कृषि जनपद पंचायत सहित करीब 54 विभागों के तृतीय श्रेणी के कर्मचारी शामिल होंगे।

अवकाशलिया पर परीक्षा कराएंगे

आईटीआईके तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने भी सामूहिक अवकाश लिया है, पर वे परीक्षा होने से डयूटी पर जाएंगे। परीक्षा प्रभावित हो, इसलिए यह निर्णय लिया है। वहीं जलप्रदाय कार्य भी प्रभावित हो, इसके लिए पीएचई के वाटर सप्लायर हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। स्वास्थ्य विभाग के आरएमओ, सिविल सर्जन, सीएमएचओ मलेरिया विभाग के कर्मचारी तो हड़ताल में शामिल रहेंगे लेकिन उपचार संबंधी कार्य करने वाले कर्मचारी डयूटी पर रहेंगे। डॉक्टर्स कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।

कब-क्या प्रदर्शन

30सितंबर कोटावर चौक पर मानव शृंखला।

10अक्टूबर कोकलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन।

22अक्टूबर कोकोठी पर धरना।

12नवंबर कोभोपाल में प्रांत व्यापी रैली।