पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्यूिलप पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप

ट्यूिलप पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसमाजसेवी महिला द्वारा लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाने के बाद ट्यूलिप कंपनी पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। चिटफंड कंपनियों के मामलों को देखते हुए पुलिस ने सभी कंपनियों के ऑफिसों की पड़ताल शुरू कर दी है।

दशहरा मैदान निवासी समाजसेवी निर्मलासिंह पंवार ने बताया ट्यूलिप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर एक मुश्त 29 लाख और पांच वर्ष तक 1 लाख रुपए महीने देने का वादा किया। झांसे में आकर 3500 रुपए देकर कंपनी की सदस्य बनी। उनके भरोसे रिश्तेदार और जिले के 350 लोग 12.25 लाख रुपए भरकर सदस्य बन गए। कंपनी कर्ताधर्ता ने अन्य लोगों से करोड़ों रुपए एकत्र किए और कंपनी बंद कर दी। पंवार ने बताया उन्होंने पहले 5 जून को माधवनगर थाने में आवेदन दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारियों को शिकायत की है।

नामबदलकर भी ठगी

पंवारके मुतािबक कंपनी में पीसी जैन, शशि जैन, अमित जैन, विवेक जैन, इंदौर के असगर नवाब बैग, रतलाम के दिनेश कुमावत, विनोद सैनी, विजय टांक, जयपुर के रोहित कासलीवाल और अजय गोधा डायरेक्टर हैंं। इन्होंने पहले ट्यूलिप ग्लोबल के नाम से करोड़ों रुपए इक्कठा किए। फिर कंपनी का नाम ट्यूलिप मेगा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड कर धोखाधड़ी जारी रखी। पुलिस को लक्ष्मीनगर के विकास जैन की भी तलाश है।

^ ट्यूलिप कंपनी की शिकायत सामने आई है। संबंधित लोगों से पूछताछ करेंगे।\\\'\\\' विजयडावर, सीएसपी