पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के पर्यवेक्षक ने की रायशुमारी लिफाफों से निकलेगा अध्यक्ष का नाम

भाजपा के पर्यवेक्षक ने की रायशुमारी लिफाफों से निकलेगा अध्यक्ष का नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव आज

भासं. उज्जैन. जिलासहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और छह संस्थाओं में प्रतिनिधियों के चुनाव मंगलवार को होंगे। सोमवार को भाजपा में हुई रायशुमारी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधियों के नाम लिफाफे में बंद हो गए हंै। लिफाफे खुलने के बाद मंगलवार को अध्यक्ष का नाम सामने आएगा।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के चुनाव में 15 संचालकों का चुनाव भी निर्विरोध हो चुका है। सभी संचालक भाजपा समर्थित हैं। मंगलवार को नवनिर्वाचित संचालकों की पहली बैठक होगी। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संस्थाओं में प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे। इसलिए संभावना निर्विरोध चुनाव होने की है। दोपहर 12.30 बजे से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक घंटे बाद नामांकन की जांच और निर्विरोध चुनाव होने की स्थिति में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान की स्थिति बनती है तो नतीजे आने में करीब 3 घंटे लगेंगे। सोमवार को भोपाल से आए भाजपा के पर्यवेक्षक ओम यादव (उप महापौर) ने लोकशक्ति भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, महामंत्री भंवरसिंह आंजना, अशोक कटारिया, सभी निर्वाचित संचालक और मंत्री पारस जैन सहित सातों विधायकों के साथ रायशुमारी की। जिसमें सभी से अपने पसंद के नाम बंद लिफाफे में मांगे गए। इसके बाद वे लिफाफे लेकर भोपाल रवाना हो गए।