पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाज व्यापारी और शिक्षक की कार चोरी

अनाज व्यापारी और शिक्षक की कार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। सोमवारको माधवनगर थाने में एक अनाज व्यापारी और एक शिक्षक ने कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया ऋषिनगर निवासी उमेश पिता शंकर देव भट्ट शा.उमावि सराफा में शिक्षक हैं। वहीं विद्यानगर के मुकेश पिता मनोहरलाल अनाज व्यापारी हंै। 27 सितंबर की दरमियानी रात बदमाश उमेश और मुकेश के घर के सामने से उनकी मारुति कार ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इधर अाजाद नगर के विवेकानंद पांडे के निर्माणाधीन मकान से चोर मीटर निकाल ले गया।

नकूचातोड़कर माल ले गए चोर- अतिरिक्तविश्व बैंक काॅलोनी में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक मकान में चोरी हो गई। बदमाश दरवाजे का नकूचा तोड्कर हजारों रुपए के जेवरात ले गए। चिमनगंज पुलिस ने बताया रेखा परमार का परिवार सो रहा था। तभी रात 11 बजे चोर घर से मंगलसूत्र और घुंघरु चुराकर ले गया। सुबह घटना का पता चलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।