शाजापुर ने जीता फाइनल मुकाबला
संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
उज्जैन। लोकमान्यतिलक महाविद्यालय द्वारा सोमवार को संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पर्धा में छह जिलों की टीम ने भाग लिया, जिसमें रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नीमच और उज्जैन की टीम ने भाग लिया। सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ.गोविंद गंधे के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसके बाद छह टीमों के बीच कुल पांच मैच खेले गए। इसमें शाजापुर और नीमच के बीच फाइनल मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में शाजापुर ने नीमच को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। स्पर्धा के समापन पर लोकमान्य तिलक न्यास के सह कार्यपालन अधिकारी गिरीश भाले और प्राचार्य गोविंद गंधें ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र विजेता टीम को पुरस्कृत किया।