- Hindi News
- मंडी में 100 बोरी नया सोयाबीन ऊंचे में 3021 रुपए बिका
मंडी में 100 बोरी नया सोयाबीन ऊंचे में 3021 रुपए बिका
कृिष उपज मंडी में 100 बोरी नया सोयाबीन 2794 से 3021 रुपए तक बिका। तीन व्यापािरयों द्वारा खरीदा गया सोयाबीन एवरेज क्वािलटी का बताया गया है। पुराना सोयाबीन 3000 से 3264 रुपए बिका। वायदा डिब्बा 30 रुपए मायनस होकर 3060 से 3061 रुपए के करंट भाव स्क्रीन किए। जानकारों के अनुसार सोयाबीन का यह साल रिवर्स भाव वाला ही रहेगा। तेल सस्ता होने के साथ डीओसी की घटती डिमांड ने फलता फुलता सोयाबीन उद्योग अब संघर्ष की स्थिित में गया है। किसानों को सोयाबीन के ऊंचे दाम भी प्लांटों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते मिलते हैं। नुकसान में और भारी मंदी के दौर में व्यापार के साथ किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। उज्जैन क्षेत्र सोयाबीन का प्रमुख केन्द्र माना जाता है। कम से कम 5-6 सोया प्लांट फीट होना चाहिए ताकि किसानों को उनके उपज के 25 से 50 रुपए प्रति बोरा अिधक मिल सके।
डालर5351 रुपए बिका : टॉपडालर मंडी नीलाम में 5351 रुपए बिका। कंटेनर 5300 रुपए रहे। सामान्य तौर पर 4000 से 4700 रुपए के भाव अिधक रहे। आगामी दिनों में बीज में डालर की बिक्री की संभावना से भाव में अब और गिरावट नहीं बताई जा रही है।
गेहूंकारोबार में भारी मंदी का दौर,बीज वाला गेहूं 1841 रुपए बिका : गेहूंकारोबार पहली बार भारी मंदी के दौर से गुजर रहा है। 2-3 दिन में 50 रुपए की गिरावट आने से लेवाल भी अब नाममात्र के रह गए। मंडी में करीब 4000 बोरी गेहूं बिकने पहुंचा। बीज गेहूं 1841 रुपए बिका। मालवराज और पोषक में भाव कम चल रहे हैं। हैदराबाद और भुसावल तरफा गाड़ी लोड करने वालों के 50 से 200 रुपए प्रति बोरी का कटौत्रा टर्म कंडीशन परफेक्ट नहीं होने से हो रहा करीब 300 से 400 रुपए बोरी का नुकसान मिल रहा है। जानकारों के मुतािबक पूरे वर्षभर गेहूं के भाव में बड़ी मंदी का दौर बना रहेगा। गेहूं की देशभर में उपलब्धता होने से दौर सस्ते का ही बना हुआ है। वायदा दिन में गेहूं का 2 और 3 रुपए मायनस रहा। गेहूं का बफर स्टॉक होने के बाद भी कारोबारी इसे बेचने की जल्दी नहीं कर रहे हैं। नए गेहूं को लंबा समय होने से गेहूं की डिमांड बनी रहेगी। ऐसे में भाव तेज हो सकते हैं। ऐसी संभावनाएं बताई गई है।
उज्जैन|सोयाबीनपुराना3000 से 3261, गेहूं लोकवन 1300 से 1841, मिल 1360 से 1410, मालवराज 1650 से 1775, पोषक 1823 से 1850, नया सोयाबीन 2794 से 3021, चना डालर 4000 से 5351,