- Hindi News
- गार्डन में बसाया गांव, राजस्थानी वेशभूषा में मनाया मिलन समारोह
गार्डन में बसाया गांव, राजस्थानी वेशभूषा में मनाया मिलन समारोह
उज्जैन। जूनियरचैंबर ऑफ इंटरनेशल का पारिवारिक मिलन समारोह रविवार शाम अनूठे अंदाज में मना। राजस्थानी परिवेश आैर वेशभूषा की थीम पर आयोजित समारोह में इंदौर रोड स्थित अशोका गार्डन में गांव बसाया गया, जिसमें कृत्रिम झोपड़ी, कुएं, हैंडपंप, चौपाल बनाई गई। सदस्य राजस्थानी वेशभूषा आैर पगड़ी में नजर आए। कार्यक्रम में केवल राजस्थानी आैर मारवाड़ी गीतों पर आधारित अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसके बाद राजस्थानी व्यंजनों के साथ सामूहिक भोज हुआ। सचिव पवन जैन दाता ने बताया कार्यक्रम के संयोजक अमीष जैन गिरीश सोनी थे। कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष धीरेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में कपल सदस्य बच्चे शामिल हुए।