युवक ने एटीएम के दरवाजे का कांच फोड़ा
उज्जैन। रविवाररात करीब 11.30 बजे फ्रीगंज स्थित घासमंडी के समीप बने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम का एक युवक ने कांच फोड़ दिया। माधवनगर पुलिस ने बताया गणेशपुरा निवासी बाबू इलेक्ट्रीशियन है। बाबू ने पुलिस को बताया वह घर से परेशान है इसलिए उसने गुस्से में आकर कांच फाेड़ दिया। पुलिस ने बाबू को हिरासत में ले लिया है।