पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला पर्यवेक्षक बनने के लिए 6900 ने दिया इम्तिहान

महिला पर्यवेक्षक बनने के लिए 6900 ने दिया इम्तिहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। महिलाएवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक बनने के लिए रविवार को व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से 15 केंद्रों पर दो शिफ्टों में परीक्षा हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी आरपी रमनवाल ने बताया सुबह 9.15 से दोपहर 12.15 बजे तक की शिफ्ट में परीक्षा हुई, जिसमें 6767 में से 6386 परीक्षार्थी शामिल हुईं आैर 381 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं। शा. पॉलीटेक्निक कॉलेज में दोपहर 2.15 से शाम 5.15 बजे तक की शिफ्ट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से महिला पर्यवेक्षक पद के लिए परीक्षा हुई, जिसमें 532 में से 514 परीक्षार्थी शामिल हुईं। संयुक्त संचालक रमनवाल के अनुसार 3 उड़नदस्तों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। कहीं भी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। परीक्षा में कुल 200 अंकों के पेपर में हेल्थ एंड न्यूट्रीशन, जनरल नॉलेज एंड लॉजिकल एबिलिटी, मैनेजमेंट आैर चाइल्ड डेवलपमेंट एंड एजुकेशन विषय पर आधारित 200 प्रश्न पूछे गए।