पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिचय सम्मेलन में 30 रिश्ते तय रामनवमी पर परिणय में बंधेंगे

परिचय सम्मेलन में 30 रिश्ते तय रामनवमी पर परिणय में बंधेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिमनगंजमंडी प्रांगण में बलाई समाज विकास समिति के तत्वावधान में समाज का 9वां प्रांतीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सुबह 11 से लेकर शाम 5 बजे तक युवक-युवतियों ने परिचय दिए। कार्यक्रम में 30 जोड़ों के रिश्ते तय हुए हैं। रामनवमी पर समाज के सम्मेलन में इनका विवाह संपन्न कराया जाएगा।

सचिव देवनारायण पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कुल 150 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। इनमें से 30 जोड़ों के रिश्ते तय हुए हैं। मंच से युवक-युवतियांे ने अपनी शिक्षा अौर प्रोफेशन की जानकारी दी। कई युवक युवतियों के माता-पिता ने अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी दी। अध्यक्ष शिवनारायण सोलंकी, बाबूलाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

मंच से अपना परिचय देतीं समाज की युवतियां।