पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े भक्त, बाबा का किया आकर्षक शृंगार, जगह जगह भंडारे

हनुमान अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े भक्त, बाबा का किया आकर्षक शृंगार, जगह-जगह भंडारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानअष्टमी पर रविवार को शहर के हनुमान मंदिरों सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में श्री राम भक्त हनुमान जी का पूजन अभिषेक हुअा, चल समारोह निकले, सुंदरकांड और रामायण के अखंड पाठ से शहर भक्ति में सराबोर हो गया। अष्टमी के अवसर पर शहर के हनुमान मंदिरों पर हजारों भक्तों ने दर्शन लाभ लेकर प्रसाद ग्रहण किया। गेबी साहब और खड़े हनुमान मंदिर पर शृंगार एवं महाआरती की गई। दानीगेट स्थित भूतेश्वर हनुमान मंदिर से चल समारोह निकला। पुजारी विजय अवाड़, बसंत गुरु ने बताया सुबह हनुमान जी का शृंंगार-पूजन एवं अभिषेक करने के बाद दोपहर 3 बजे जुलूस निकाला गया। भूतेश्वर महादेव हनुमान मंदिर से पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। चलसमारोह ढाबारोड से होकर तेलीवाड़ा, कंठाल,छत्री चौक से गुदरी होते हुए दानीगेट पहुंचा। शाम को महाआरती के बाद भंडारा हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

रात12 बजे तक चला भंडारा

बड़नगररोड़ स्थित उजड़खेड़ा हनुमान मंदिर पर अभिषेक पूजन हुआ और श्री रामचरितमानस एवं रामयज्ञ की पूर्णाहुति के बाद दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन शुरू हुआ। पुजारी आशीष गुरु ने बताया देर रात 12 बजे तक भंडारा चला, जिसमें भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

खेड़ापतिमंदिर पर भंडारा

आगररोडखिलचीपुर स्थित खेड़ापति दातार हनुुमान मंदिर पर महाआरती पूजन के बाद भंडारे हुआ। कमल पटेल ने बताया देर रात तक दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही।

बाबाका आकर्षक शृंगार

विष्णुपुरास्थित सिद्धश्री हनुमान मंदिर पर रविवार सुबह 8 बजे हवन, 10 बजे सुंदरकांड पाठ किया गया। पश्चात बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया। पुजारी राधेश्याम वासेन एवं विकास ललावत ने बताया शाम 7.30 बजे महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गुमानदेवपर महाआरती

पिपलीनाकास्थित गुमानदेव हनुमान मंदिर पर सुबह 9 बजे आरती दोपहर 12 बजे हवन किया। पुजारी चंदन व्यास ने बताया दिनभर भक्तों ने दर्शन किए। रात 8 बजे महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया।

सुंदरकांडमहाआरती

श्रीवीरहनुमान मंिदर कुम्हारवाड़ा कार्तिकचौक में दोपहर 2 बजे सुंदरकांड पाठ शाम 7 बजे महाआरती कर 56 भोग लगाया। जानकारी पं. जस्सु गुरु ने दी।

राजामल घाट स्थित तांित्रक हनुमान में शृंगार महाआरती के बाद भंडारा हुआ। जानकारी पं. राजेश पंड्या ने दी।

108 हनुमान यात्रा निकली