पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औद्योगिक विकास बैंक की साधारण सभा शीघ्र

औद्योगिक विकास बैंक की साधारण सभा शीघ्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औद्योगिक विकास बैंक की साधारण सभा शीघ्र

भासं.उज्जैन. क्षीरसागरस्थित औद्योगिक विकास नागरिक सहकारी बैंक के संचालक डॉ. बमशंकर जोशी और प्रभारी महाप्रबंधक जेपी यादव ने मीडिया से शनिवार को चर्चा में बताया बैंक की वार्षिक साधारण सभा की बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी। इसकी सूचना सभी 5400 शेयर होल्डर्स को दी जाएगी। बैंक के 22 हजार खातेदार भी हैं। डॉ. जोशी ने कहा कि बैंक लाभ में चल रही है। दो साल से लाभांश का वितरण भी किया जा रहा है।

महंतोंके बीच विवाद का निपटारा

उज्जैन.बेगमपुरास्थित हनुमंत निवास के महंत भगवानदास और जयसिंहपुरा के शांति आश्रम के महंत सुखदेवदास के बीच चल रहा विवाद समाप्त हो गया। महंत भगवानदास ने बताया जगदीश मंदिर गऊघाट पर हुई बैठक में अनेक संत-महंत मौजूद थे। समझौता हस्ताक्षर के बाद उन्होंने एक-दूसरे का स्वागत किया।

श्रीमद्भागवतकथा आज से

उज्जैन.राणाराजपूत समाज के तत्वावधान में रविवार से चिमनगंज मंडी स्थित समाज की धर्मशाला में सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। इस अवसर पर प्रात: 10 बजे शोभायात्रा निकालेगी जो अब्दालपुरा स्थित मंदिर पहुंचेगी। यहां पं. भविष्य गुरु श्रीमद् भागवतजी के साथ कथास्थल पहुंचेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक होगी। जानकारी समाज अध्यक्ष अंबाशंकर गेहलोत ने दी।

क्षतिग्रस्तविद्युत पोल बदलने की मांग

पानबिहार.बाजारचौक के मुख्य मार्ग पर एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर झुक गया है जो कभी भी दुर्घटना का कारण सकता है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पोल को शीघ्र बदलने की मांग की है।