राष्ट्रीय सेमिनार के लिए समितियां गठित
उज्जैन. विक्रमविवि एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नईदिल्ली द्वारा 13-14 दिसंबर को उज्जैन में स्वतंत्रता भारत के शिक्षा आयोगों की अनुशंसाएं, क्रियान्वयन एवं प्रासंगिकता विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी के लिए कुलपति ने आवास, प्रचार-प्रसार, प्रकाशन, वित्त, स्वल्पाहार, परिवहन/यातायात, पंजीयन, यात्रा व्यय/मानदेय, मंच व्यवस्था, स्वागत, आयोजन, प्रमाण-पत्र, बैठक व्यवस्था, मंच संचालन आदि समितियां गठित कर उनमें सदस्यों का मनोनयन किया है।