- Hindi News
- राष्ट्रीय संगोष्ठी में आचार्य पाराशर का शोध पत्र वाचन
राष्ट्रीय संगोष्ठी में आचार्य पाराशर का शोध-पत्र वाचन
उज्जैन. महात्मागांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के समाजशास्त्र विभाग ने इंडियन सोशियोलॉजी सोसायटी ने अभा समाजशास्त्रीय अधिवेशन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया। उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया। अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक ने की। इस अवसर पर समाजशास्त्र के सीनियर प्रोफेसर्स को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। अधिवेशन में विक्रम विश्वविद्यालय की डॉ. आंबेडकरपीठ के आचार्य शैलेंद्र पाराशर ने भागीदारी की आरसी-8 सोशल स्टेटिफिकेशन, प्रोफेशंस एंड सोशल मोबिलिटी विषय के एक सत्र की अध्यक्षता की। दूसरे दिन आरसी-8 में आचार्य पाराशर ने पंचायती राज व्यवस्था में ग्रामीण जीवन में सामाजिक-राजनैतिक संबंधों का बदलता जातीय परिदृश्य विषय पर अपने शोध-पत्र का वाचन किया।