अपहृत नाबालिग बरामद
अपहृत नाबालिग बरामद
शाजापुर| समीपस्थग्राम बाइहेड़ा से 24 नवंबर को अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने उन्हेल (उज्जैन) क्षेत्र से बरामद किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली के अनुसार नाबालिग को उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम पारोलिया से बरामद किया है।
मामले में आरोपी टीकमसिंह के खिलाफ अपहरण सहित कुछ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ जारी है।