दिन-रात बराबर, सूर्य आज से दक्षिणायन
दिन-रात बराबर, सूर्य आज से दक्षिणायन
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। मंगलवारको दिन और रात बराबर 12-12 घंटे के रहे। बुधवार से सूर्य दक्षिणी ध्रुव की ओर अग्रसर हो जाएगा। शंकु यंत्र पर इस घटना को देखने के लिए लोग वेधशाला पहुंचे। वेधशाला प्रेक्षक दीपक गुप्ता के अनुसार 23 सितंबर को सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत है। इस दिन से दिन और रात का समय बराबर हो गया। बुधवार से सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश करेगा। अब से दिन छोटा और रातें बड़ी होना शुरू हो जाएगी।