कृत्रिम अंग उपकरण वितरण शिविर कल
कृत्रिम अंग उपकरण वितरण शिविर कल
उज्जैन. एडीपीयोजनांतर्गत नि:शक्तजनों को कृत्रिम अंग उपकरणों के वितरण के लिए 25 सितंबर को कालिदास अकादमी में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जिले के चिह्नांकित 228 नि:शक्तजन कृत्रिम उपकरण प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत होंगे। सीईओ जिपं ने बताया शिविर में उज्जैन, घट्टिया, तराना, महिदपुर, बड़नगर के ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राही तथा उज्जैन, तराना, माकड़ौन, महिदपुर तथा बड़नगर के शहरी क्षेत्रों के हितग्राही लाभान्वित होंगे। शिविर में नि:शक्तजनों का पंजीयन भी किया जाएगा।
राष्ट्रसेविका समिति का पथ संचालन 27 को
उज्जैन. राष्ट्रसेविकासमिति शाखा द्वारा प्रतिवर्ष विजयादशमी के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी रविवार शाम 4 बजे महाकालपुरम से समिति का पथ संचलन निकाला जाएगा जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: महाकालपुरम पहुंचेगा।
स्वास्थ्यपर व्याख्यान : उज्जैन. शा.कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जया मिश्रा का पोलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम विषय पर व्याख्यान हुआ। अध्यक्षता संस्था प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इसहाक ने की। संचालन प्रियंका वर्मा ने किया। आभार रेडक्रास यूथ विंग संयोजक ममता गौड़ ने माना।