कंजर डेरे से चोरी का माल बरामद
कंजर डेरे से चोरी का माल बरामद
नरवर. पुलिसने चोरी के मामले में गिरफ्तार कंजर पप्पू पवन की निशानदेही पर मंगलवार को देवास जिले के टोंककलां में कंजरों की बस्ती में दबिश देकर 58 हजार रुपए का माल जब्त किया है। नरवर थाना टीआई सुखराम बगबैया ने बताया दबिश में डेरे से दो ट्रैक्टर टायर एक कपड़े की गठन जब्त की है। चोरी में उपयोग की गई पल्सर बाइक भी बरामद की।
बसदुर्घटना में 17 घायल
झारड़ा. ग्रामरणायरापीर घाटपीपल्या के बीच निजी बस असंतुिलत होकर सड़क से सटे गड्ढे में चली गई। इससे बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। घायलों को झारडा़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। एचएस गोयल ने बताया तीन गंभीर को उज्जैन रैफर किया।