- Hindi News
- तहसीलदार वर्मा पर अब महिलाओं ने लगाए रिश्वत के आरोप
तहसीलदार वर्मा पर अब महिलाओं ने लगाए रिश्वत के आरोप
तरानातहसीलदार डीके वर्मा के खिलाफ मंगलवार को एक और शिकायत हुई। आधा दर्जन से अधिक महिलाएं जनसुनवाई में पहुंची और तहसीलदार वर्मा सहित पटवारी परवेज खान सुभाष शर्मा के खिलाफ शिकायत की। शिकायत में तहसीलदार वर्मा और दोनों पटवारियों के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए हैं।
घट्टिया तहसील अंतर्गत गोयलाबुजुर्ग निवासी भागवंताबाई, नर्मदाबाई, लीलाबाई, सावित्रीबाई अन्य महिलाओं ने शिकायत की है कि तहसीलदार डीके वर्मा ने पानबिहार टप्पा में पदस्थ रहते शासकीय भूमि सर्वे नंबर 534, 11, 64 38 की करीब 15.51 हैक्टेयर भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाने के नाम पर रिश्वत ली। महिलाओं ने उनके द्वारा की गई मुख्यमंत्री, कलेक्टर इसके पहले जनसुनवाई में की गई शिकायतों की प्रति लगाकर तहसीलदार वर्मा, पटवारी खान शर्मा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि हाल ही में उनके खिलाफ एक जांच में अपर कलेक्टर पवन जैन ने आरोप साबित कर उनके खिलाफ निलंबन की सिफारिश कलेक्टर कवींद्र कियावत से की है।
पटवारीशर्मा के खिलाफ दो शिकायत : पटवारीसुभाष शर्मा के खिलाफ जनसुनवाई में दो शिकायतें हुई। पहली शिकायत तहसीलदार वर्मा के साथ और दूसरी घट्टिया तहसील के तुमड़ावदा के करीब 22 ग्रामीणों ने की है। बताया मुख्यमंत्री आवास मिशन में योजना का लाभ दिलवाने के नाम पर पटवारी शर्मा, सरपंच सचिव ने एक-एक हजार रुपए की रिश्वत ली। अब तक योजना का लाभ नहीं दिलाया।
जनसुनवाईमें वकील ने लगाए टीआई पर आरोप : उज्जैन। एसपीअनुराग के नागदा दौरे पर होने से मंगलवार को देहात एएसपी पंकज श्रीवास्तव ने जनसुनवाई की। उनके समक्ष 28 शिकायतें आई। एक वकील ने देवासगेट टीआई योगेंद्रसिंह सिसौदिया पर धमकाने का आरोप लगाया है। मालीपुरा निवासी बालकृष्ण नागर ने शिकायत में बताया किराएदार बद्रीलाल पोरवाल अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गए, लेकिन मकान का कब्जा छोड़ने के लिए पांच लाख रुपए मांग रहे हैं। इसी के चलते पोरवाल ने प|ी अनिता और पुत्र संजय ने उसके खिलाफ थाने में झूठी रिपोर्ट कर दी। पुलिस ने उसे घंटों थाने में बैठाए रखा। शिकायत करने पर टीआई सिसौदिया ने शिकायत करने पर उसे ही धमकाया।