नौ साल के बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य
नौ साल के बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य
आगर-मालवा| नौसाल के बालक का अपहरण कर एक नाबालिग और उसके एक अन्य साथी ने अप्राकृतिक कृत्य किया। मामले में पीड़ित बालक की मां ने थाने पर शिकायत की। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे समीपस्थ ग्राम पालखेड़ी का निवासी एक नौ वर्षीय बालक घर के सामने खेल रहा था, तभी आरोपी ग्राम के ही धर्मेंद्र पिता रामा मालवीय और उसका साथी लगभग 16 वर्षीय बाइक से आए और खेल रहे बालक को जबरन बाइक पर बैठाकर उज्जैन मार्ग स्थित राधास्वामी सत्संग भवन के पीछे गोवर्धन माली के कुएं के समीप जंगल में ले गए। फिर उसके साथ बारी-बारी से अप्राकृतिक कृत्य किया। दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए रात 8 बजे बालक को घर के बाहर छोड़ गए। घटना के बाद बालक की हालत खराब हो गई और उसने मां को आपबीती सुनाई। मंगलवार सुबह मां पीड़ित बालक के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।