- Hindi News
- वेद नगर रहवासियों ने की निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत
वेद नगर रहवासियों ने की निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत
वेद नगर रहवासियों ने की निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत
भासं.उज्जैन। वेदनगरके रहवासियों ने वार्ड 49 में विकास और सौदर्यीकरण के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार होने की शिकायत संभागायुक्त, मुख्य सचिव एवं सीएम हेल्प लाईन पर की है। रहवासियों ने बताया अप्रैल से अब तक क्रमवार संभागायुक्त से लेकर सीएम तक कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वेदनगर सेक्टर के रहवासी शिकायतकर्ता आर.के.दीक्षित ने बताया एमआर-2 से ऋषिनगर एक्सटेंशन को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण बगैर पुरानी सड़क को खोदे किया गया सड़क की चौड़ाई मात्र 4 मीटर ही रखी गई है। नाले पर बनाई गई पुलिया पर एक तरफ साईड वाल का निर्माण नहीं किया गया। बनी हुई पुलिया निर्माण के साथ क्षतिग्रस्त हो गई। नाले का अधूरा निर्माण किया गया है। सौंदर्यीकरण के नाम पर गणेश मंदिर की जमीन पर सिर्फ बाउंड्री वॉल बनाई गई है। ऐसे अनेक निर्माण है जो अधिकारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए काफी है। दीक्षित का कहना है कि इन समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से स्पष्ट है कि जन सुनवाई और शिकायत निवारण की व्यवस्थाएं केवल ढकोसला है।