पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे अभिभाषक

पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे अभिभाषक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ

भासं.उज्जैन। विक्रमविवि अध्यनशालाओं सहित सभी कॉलेज में मंगलवार को तीन दिनी युवा उत्सव शुरु हो गया। देवासगेट स्थित माधव कॉलेज में युवा उत्सव का शुभारंभ सांसद डॉ.चिंतामणी मालवीय ने किया। पहले दिन प्रतिभागियों ने एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य, एकल गायन सुगम, शास्त्रीय पाश्चात्य और समूहगान में भारतीय, पाश्चात्य एकल वादन की प्रस्तुति दी। परिणाम 25 सितंबर को बताए जाएंगे। सुबह 11 बजे माधव काॅलेज में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.चिंतामण मालवीय, शासकीय विधि महाविद्यालय के प्र
पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे अभिभाषक

भासं.उज्जैन। महामृत्युंजयद्वार से तीन बत्ती चौराहे तक बनाए गए इंदौर रोड आंतरिक फोरलेन का निर्माण इतना घटिया हुआ है कि सड़क गड्ढों में बदल गई है। खराब सड़क की वजह से मार्ग पर आए दिए दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर अभिभाषकों के एक समूह में नाराजगी है। उज्जैन बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी आशीष उपाध्याय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष योगेश व्यास ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में इंदौर रोड फोरलेन को नहीं सुधारी तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ठेकेदार राजू कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने बताया सांवेर रोड पर तीन बत्ती चौराहे से नानाखेड़ा चौराहे तक कई जगह निर्माण कार्य अधूरे हैं। इसका खामियाजा राहगीर रहवासी भुगत रहे हैं। वे दुर्घटनाओं को शिकार हो रहे हैं। 19 सितंबर को सहायक जिला लोक अभियोजक(एडीपीओ) गजेंद्र उइके की सड़क हादसे में मौत के मामले में वकीलों ने महापौर रामेश्वर अखंड के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रकरण दर्ज की मांग की है।

आरडीगार्डीठगी: आरोपी को आज लाएगी भोपाल पुलिस

भासं.उज्जैन। आरडीगार्डीमेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगी के दोनों आरोपियों को बुधवार को भोपाल पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए लाएगी। दोनों के खिलाफ कोर्ट का प्रोडक्शन वारंट निकला हुआ है। पुलिस के अनुसार आंध्रप्रदेश के एन व्यंकटेश से उसके भाई को आरडीगार्डी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलवाने के लिए कोमल पांडेय और कर्नाटक के ताहिर खान ने 44 लाख रुपए ठगे थे। वर्ष 12 में हुई घटना में शिकायत होने पर 27 अगस्त को केस दर्ज किया था। सात अन्य युवकों ने भी एडमिशन के नाम पर 2.40 करोड़ रुपए ठगने की शिकायत की थी। पुलिस को दोनों के भोपाल जेल में होने का पता चला तो 2 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया था। इसीलिए भोपाल पुलिस दोनों को आज पेश करना पड़ेगा। वहीं आरक्षक भर्ती के नाम पर लाखों रुपए ठगकर फरार उषा गुर्जर को तलाशने भोपाल गया दल खाली हाथ लौट आया है।

बीएसएनएलकर्मियों का धरना, 30 को काम बंद

भासं.उज्जैन। बीएसएनएलके कर्मचारियों ने वेतन-बोनस संबंधी कई मांगों को लेकर मंगलवार को देवासगेट कार्यालय के बाहर धरना दिया। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 5 घंटे चले धरने में बीएसएनएल के 15 कर्मचारी बैठे तथा उज्जैन कार्यालय के करीब 300 अधिकारी-कर