- Hindi News
- फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो
फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो
अज्ञातबदमाश ने फेसबुक पर एक युवक का फर्जी आईडी बनाकर उसकी महिला मित्र के साथ अश्लील फोटो बनाकर डाल दिए। मामले में मंगलवार को माधवनगर पुलिस ने आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।
सीएसपी विजय डावर ने बताया दमदमा निवासी राम पिता अशोकसिंह ठाकुर (30) के नाम से अज्ञात बदमाश ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। बदमाश ने इस आईडी पर राम और उसकी परिचित महिला के फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाए और आईडी पर डाल दिए। 16 सितंबर को दोस्तों से राम को फेक आईडी का पता चला। मामले में राम की शिकायत पर जांच के बाद आईटी एक्ट की धारा 66 में अज्ञात बदमाश पर केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक साइबर सेल ने फर्जी आईडी बनाने वाले का पता लगा लिया है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्त में ले लेगी।
होटलसे युवक-युवती पकड़ाए, हंगामा - महिलापीसीआर प्रभारी अराधना रायकवार ने बुधवार सुबह देवासगेट पर एक होटल के कमरे से महिदपुर के इरशाद पिता सुभानअल्लाको नागदा निवासी युवती के साथ पकड़ा। युवती के अलग वर्ग की होने से लव जेहाद का प्रतीत होने पर दोनों को देवासगेट थाने ले जाया गया। यहां युवती ने बताया वो महिदपुर रोड पर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है और यूनिवर्सिटी में फार्म लेने आई थी। यहां इरशाद मिला तो वो उसके साथ नाश्ता करने गई थी। इरशाद उसका मुंहबोला भाई है, जबकि इरशाद ने अलग कहानी सुनाई। पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और युवती को परिजनों के हवाले कर दिया। इधर पता चलते ही बजरंग दल के धन्नालाल भी साथियों के साथ थाने पहुंच गए।