पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तर्पण के लिए भीड़

तर्पण के लिए भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको को सुबह 11.45 बजे तक अमावस्या रहेगी तथा लोग स्नान दान कर सकेंगे। दोपहर में प्रतिपदा लगेगी। तीर्थ पुरोहित पं. राजेश त्रिवेदी ने बताया प्रतिपदा तिथि में लोग नाना-नानी का श्राद्ध कर सकेंगे।

भास्कर संवाददाता. उज्जैन. सर्वपितृ अमावस्या पर मंगलवार को पितरों की आत्म शांति के लिए शिप्रा के रामघाट पर पिंडदान-तर्पण के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने शिप्रा में डुबकी लगाकर दान-पुण्य भी किया। भैरवगढ़ स्थित सिद्धवट अंकपात मार्ग स्थित गया कोठा तीर्थ पर भी तर्पण श्राद्ध पूजन के लिए लोग उमड़े। दिनभर यहां भीड़ रही। घरों में भी अमावस्या पर लोगों ने पितृ पूजन,धूप-ध्यान कर श्राद्ध किया पंडितों को भोजन कराया। इसके साथ ही सोलह दिनी श्राद्ध पक्ष समाप्त हो गया। पं. देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया अंकपात स्थित गायत्री शक्तिपीठ में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नि:शुल्क तर्पण कराया। वहीं महाकाल मार्ग स्थित अपंग सेवाश्रम में भी श्राद्ध किया गया। आनंदीलाल जोशी ने बताया यहां रहने वाले बुजुर्गों के हाथों उनके पूर्वजों का श्राद्ध कराया गया।