पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 609 ग्राम पंचायतों में घूमेगा कृषि क्रांति रथ

609 ग्राम पंचायतों में घूमेगा कृषि क्रांति रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। प्रदेश सहित जिले में 25 सितंबर से कृषि क्रांति रथ की शुरुआत होगी। यह रथ 20 अक्टूबर तक जिले की सभी 609 ग्राम पंचायतों में घूम कर कृषि को लाभ का धंधा बनाए जाने सहित अन्य जानकारी देगा। यह क्रांति रथ एक दिन में तीन ग्राम पंचायतों को टच करेगा। जहां रथ में शामिल कृषि अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रात्रि में विश्राम भी करेंगे। कृषि क्रांति रथ के संबंध में शनिवार दोपहर कोठी के समीप कृषि विज्ञान केंद्र में कलेक्टर कवींद्र कियावत ने कृषि अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने जानकारी दी कि कृषि क्रांति रथ मिनी बस 407 पर बनाया जाएगा। रथ प्रति दिन 30 से 50 किलो मीटर तक चलाया जाएगा। रथ में चारों ओर निर्धारित प्रकार के फ्लेक्स लगाए जाएंगे।