संजा मांडना प्रतियोगिता आज
संजा मांडना प्रतियोगिता आज
उज्जैन।अभासंजा लोकोत्सव एवं लोककला यात्रा अंतर्गत रविवार को पीपलीनाका चौराहे पर संजा मांडना बनाने की प्रतियोगिता होगी। संस्था प्रतिकल्पा अध्यक्ष गुलाबसिंह ने बताया प्रात: 10 बजे संजा 11 बजे मांडना प्रतियोगिता होगी। इसमें सभी आयु के बालक-बालिका महिलाएं भाग ले सकेंगे। संजा मांडना बनाने के लिए शीट संस्था उपलब्ध कराएगी। शेष सामग्री प्रतिभागी को लाना होगी। प्रतियोगिता के दौरान 8 गैलरी बनाकर निर्मित कलाकृतियां प्रदर्शन के लिए रखी जाएंगी।