पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट थॉमस स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग में हंगामा, भड़के पालक

सेंट थॉमस स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग में हंगामा, भड़के पालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। मक्सीरोड स्थित सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार सुबह पैरेंट्स मीटिंग के दौरान हंगामा हो गया। स्कूल प्रबंधन पदाधिकारियों का पालकों विद्यार्थियों से बर्ताव ठीक नहीं होने सहित अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पालक भड़क उठे। स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारियों शिक्षकों के साथ पालकों की बहस हुई आैर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

स्कूल प्रबंधन की ओर से शनिवार सुबह 9 बजे स्कूल परिसर में ही पैरेंट्स मीटिंग रखी थी। सुबह 10 बजे तक 800 से अधिक से अधिक पालक यहां एकत्रित हुए। कुछ पालकों ने मनमाना बस किराया लिए जाने, विद्यार्थियों के साथ आए दिन शिक्षकों द्वारा मारपीट करने, महंगी पुस्तकें ड्रेस आैर स्कूल प्रबंधन पर मनमानी करने सहित अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए। जिसके बाद स्कूल के प्राचार्य सोजेन जोसेफ, मैनेजर फादर पॉल आैर अन्य शिक्षकों के साथ पालकों की बहस शुरू हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि कुछ पालक हाथापाई पर उतारू हो गए। अन्य पालकों की समझाइश पर मामला शांत हुआ। इस बीच मीटिंग छोड़कर ही कई पालक चले गए।

महिलाएंघबराईं, मीटिंग छोड़ गए शिक्षक: हंगामाहोते ही बच्चों को साथ लेकर आईं महिलाएं घबरा गईं। महिला शिक्षिकाएं भी मीटिंग छोड़कर स्कूल के प्रथम तल पर बने कमरें में चली गईं, जिससे पालक आैर भड़क गए।

''मीटिंग में पैरेंट्स कुछ समस्याओं को लेकर अपनी बात रख रहे थे। जिन्हें हल कर दिया गया है। हंगामे या विवाद जैसी कोई बात नहीं है।' सोजेन जोसेफ, प्राचार्य,सेंट थॉमस स्कूल

सेंटपाल प्रबंधन की भी शिकायत: इधरसेंटपाल स्कूल प्रबंधन में भी फीस वृद्धि, फीस काउंटर करीब 3 किलोमीटर दूर रखने, स्कूल में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने सहित अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर पालक संघ अध्यक्ष देवेंद्र माहेश्वरी एवं सचिव आशीष नाटानी ने कलेक्टर कवींद्र कियावत को लिखित शिकायत की है।

(हंगामे के दौरान प्राचार्य जोसेफ को शिकायत करते पालकगण। )