संभागायुक्त कल लेंगे सिंहस्थ बैठक
भासं. उज्जैन। संभागायुक्तडॉ. रवींद्र पस्तौर सोमवार को सिंहस्थ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बृहस्पति भवन में सुबह 10.30 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे। यहां संभागायुक्त सिंहस्थ 2016 के मद्देनजर शहर में बनाए जा रहे सभी निर्माणाधीन पुल की यथा स्थिति सहित अन्य सभी जानकारी लेकर समीक्षा करेंगे। शनिवार को सभी विभागों को आदेश जारी किए गए कि वे पूरी तैयारियों के साथ ही बैठक में शामिल हो।