दो लाख के लिए घर से निकाला
दो लाख के लिए घर से निकाला
उज्जैन।एकमहिला ने शनिवार को महिला थाने में पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया जयसिंहपुरा निवासी पूजा की शादी 5 मई 2007 में महिदपुर रोड के अशोक माली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सास तारा बाई और अशोक दहेज के रुपए के लिए पूजा को परेशान करते थे। पूजा ने मायके से रुपए लाने से मना किया तो उसे घर से निकाल दिया।