पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती को दोस्त के कमरे पर ले जाकर की ज्यादती

युवती को दोस्त के कमरे पर ले जाकर की ज्यादती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास रोड स्थित एक शोरूम पर साथ काम करने वाला युवक साथी युवती को जन्मदिन मनाने के बहाने से दोस्त के कमरे पर ले गया। जहां उसने युवती से ज्यादती की। विहिप और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर महिला पीसीआर ने सिंधी कालोनी क्षेत्र से युवक को रंगेहाथो धरदबोचा। उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है।

महिला थाना टीआई अनुराधा गिरवाल ने बताया शनिवार शाम करीब 7 बजे विहिप एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं की सूचना पर सिंधी कालोनी स्थित एक मकान पर दबिश दी गई। जहां नागदा निवासी मेहमूद पिता इसराइल खान 24 को एक युवती के साथ पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह देवास रोड स्थित एक दो पहिया कंपनी के शोरूम पर मेहमूद के साथ दो साल से कार्य कर रही है। इस दौरान तीन महीने पहले दोनों के बीच दोस्ती हो गई। शनिवार को युवती का जन्म दिन था। जन्मदिन मनाने के बहाने मेहमूद युवती को सिंधी कालोनी स्थित दोस्त जावेद के कमरे पर ले गया। जहां उसने युवती के साथ ज्यादती की। टीआई गिरवाल ने बताया युवती की शिकायत पर मेहमूद के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानेपर लगा नेताओं का जमावड़ा: मामलेमें विहिप और आरएसएस के 50 से अधिक कार्यकर्ता मेहमूद के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। इन्हीं की शिकायत पर ही पुलिस ने दबिश देकर मेहमूद को पकड़ा था।

महिला थाने में पीिड़त युवती आरोपी युवक।