पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीआरपी आरक्षक पर चाकू से हमला, अारोपी फरार

जीआरपी आरक्षक पर चाकू से हमला, अारोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। देवास गेट पर शनिवार को जीआरपी के एक आरक्षक को एक युवक ने चाकू मार दिया। घटना में बाद आरोपी फरार हो गया। घायल आरक्षक को क्षेत्र के रहवासियों ने जिला अस्पातल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने निजी अस्पताल रैफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया और कई दुकानें बंद हाे गई।
जीआरपी ने बताया जबलपुर निवासी एसएस चौबे पिता मोतीलाल 28 हालमुकाम गऊघाट रेलवे कालोनी में रहता है। जीआरपी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। आरक्षक चौबे रात करीब 8 बजे स्टेशन पर ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान चाय पीने देवास गेट स्थित होटल श्रीनाथ चले गए। वहीं पर अमित खटीक नाम का युवक खड़ा था। जिसने चौबे पर चाकू से हमला कर दिया। हादसे में चाैबे के बाएं हाथ की नस कट गई है। जांघ के पास भी घाव है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

चार माह पहले कंडक्टर को मारे थे चाकू : देवास गेट पुलिस के मुताबिक चार माह पहले देवास गेट पर सिटी बस के कंडक्टर पुरुषोत्तम निवासी पंड्याखेड़ी को इंदौर के अमित पिता राजकुमार खटीक और उसके साथी अरबाज ने मारपीट कर चाकू मारे थे। जिसमें अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया 15 दिन पहले की जेल से छूटा है।

(घायल आरक्षक को ले जाते अन्य पुलिसकर्मी अन्य।)