उज्जैन। गंभीर डेम रोड पर शनिवार रात एक पेट्रोलपंप संचालक की आंखों में मिर्ची झोंककर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने 3 हजार रुपए लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी डॉ.राजेश व्यास ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। लेकिन आरोपियों को कोई सुराग नहीं मिला। टीआई बीबी शर्मा ने बताया मुसद्दीपुरा निवासी जीवन जैन पिता धन्नालाल (56) नई खेड़ी में नेमी नाम से पेट्रोल पंप है।
वे अपनी एक्टिवा से रात अकेले घर जा रहे थे। इसी दौरान गंभीर डेम रोड पर ग्राम सदावल और रोकड़िया भैरव के बीच पीछे से बाइक सवार तीन लुटेरे आए और उन्होंने जीवन की आंखों में लाला मिर्ची झोंक दी। जिससे जीवन ने एक्टिवा रोक ली। तभी बदमाश जीवन की जेब में रखे 3 हजार रुपए निकाल कर ले गए। जीवन ने घटना की जानकारी उनके बेटे को दी। मामले में तीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।