उज्जैन। सुभाषनगर की एक छात्रा से ज्यादती करने के मामले में नीलगंगा पुलिस की गिरफ्त में आए इंदौर के युवक को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रविवार को पुलिस युवक को इंदौर लेकर जाएगी। मामले पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया सुभाषनगर निवासी एम.काॅम फायनल की छात्रा ने धार के प्रतीक पिता भैरुलाल उपाध्याय (23) हाल मुकाम सुदामानगर इंदौर पर
फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का अारोप लगाया था।
पीड़िता के अनुसार प्रतीक ने मेल-मिलाप के दौरान
मोबाइल और लेपटॉप से अश्लील फोटो उतारी थी। मोबाइल जब्त कर लिया है। प्रतीक के लेपटॉप और उसके कमरे की तलाशी के लिए उसे रविवार को इंदौर लेकर जाएंगे।