पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निलंबित 32 शिक्षकों को किया बहाल

निलंबित 32 शिक्षकों को किया बहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। कलेक्टर कवींद्र कियावत ने निलंबित चल रहे सभी 32 शिक्षकों को बहाल कर दिया। कलेक्टर के मुताबिक निलंबित सभी 32 शिक्षकों को बहाल कर दिया गया लेकिन उनकी जांच जारी रहेगी। कलेक्टर ने बहाली के ये आदेश शुक्रवार को जारी किए। जिस पर शनिवार को जानकारी सामने आने पर बहाल हुए शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा। शिक्षण व्यवस्था प्रभावित नहीं होने के कारण कलेक्टर ने सभी को बहाल किया है। बावजूद उनकी विभागीय जांच जारी रहेगी।
कलेक्टर रहे बीएम शर्मा के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलां का अचानक निरीक्षण किया था। जिस पर निरीक्षण के दौरान गायब मिलने पर तत्कालीन कलेक्टर शर्मा ने जिले के अलग-अलग शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों के 32 शिक्षकों को निलंबित किया थी। इन्हीं सभी शिक्षकों को कलेक्टर कियावत ने बहाल किया।