पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला पंडित करवा रही श्राद्ध

महिला पंडित करवा रही श्राद्ध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। आमतौरपर महिलाओं को लोग घरेलू कामकाज करते देखते हैं। लेकिन इन दिनों श्राद्ध पक्ष में अंकपात मार्ग पर गायत्री शक्तिपीठ में महिलाओं को आप पंडितों की तरह मंत्रोच्चार कर श्राद्ध पूजन करवाते भी देख सकते हैं। यहां भी महिला पंडित लोगों को पिंडदान-तर्पण करवा रही है। गायत्री शक्तिपीठ पर होने वाला यह अनूठा श्राद्ध है। क्योंकि यहां महिलाएं पूजन करवा रही है और वह भी नि:शुल्क। यहां तक की पूजन सामग्री भी नि:शुल्क ही रखी गई है। शक्तिपीठ के प्रचार प्रमुख देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया उज्जैन में रामघाट-सिद्धवट स्थित घाट पर रोजाना ही देशभर से श्रद्धालु पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान-तर्पण के लिए उमड़ रहे हैं। भड़ली नक्षत्र के संयोग में शनिवार को शक्तिपीठ पर भी 50 से अधिक लोगों ने पंचमी तिथि का श्राद्ध किया। श्राद्ध पूजन गायत्री परिवार की कर्मकांड में प्रशिक्षित पंडित माधुरी सोलंकी दीदी ने कराया।