सामूहिक क्षमापना सम्मान समारोह आज
सामूहिक क्षमापना सम्मान समारोह आज
उज्जैन.महावीरजैन धर्मशाला रंगमहल में श्रावक संघ एवं नवयुवक संघ नमकमंडी के तत्वावधान रविवार को प्रात: 9.30 बजे से महेंद्र ऋषि मसा के मंगल प्रवचन, सामूहिक क्षमापणा, मेधावी विद्यार्थियों तपस्वियों का सम्मान समारोह होगा। अतिथि चंदनमल चौरड़िया, महेश डाकोलिया, विमलकुमार तांतेड़, सुनीता छजलानी होंगे। अध्यक्षता विमलचंद मूथा करेंगे।
कलशाभिषेकसमारोह आज: उज्जैन. श्रीजीकलशाभिषेक समारोह रविवार को लक्ष्मीनगर स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री मार्दव महाराज के सान्निध्य में होगा। प्रात: 8.45 बजे शाम 4 बजे मुनिश्री के प्रवचन होंगे। दोपहर 1.30 बजे मंदिर से वेदी जी का चल समारोह निकाला जाएगा। शाम 5 बजे श्रीजी के कलशाभिषेक होंगे। जानकारी अध्यक्ष अशोक जैन ने दी।
श्रीजीका विमानोत्सव कलशाभिषेक आज: उज्जैन. श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ऋषिनगर में रविवार प्रात: 7.45 बजे श्रीजी के विमान निकाले जाएंगे। 9.45 बजे श्रीजी के अभिषेक होंगे।