पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को बताया हिंदी दिवस का महत्व

विद्यार्थियों को बताया हिंदी दिवस का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों को बताया हिंदी दिवस का महत्व

उज्जैन.शहरकी अनेक संस्थाओं ने शनिवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। रामघाट मार्ग स्थित एसकेबीएम हासे स्कूल में निबंध सुंदर लेखन प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को हिंदी दिवस का महत्व बताया। इस मौके पर सभी विद्यार्थियों ने हमेशा हिंदी भाषा हिंदी के शुद्ध रूप का प्रयोग करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने पौधारोपण भी किया। बैरवा विकास मंच ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में परिचर्चा आयोजित की।

व्याख्यानकल : उज्जैन. ऋचाविचार मंच के तत्वावधान में सोमवार दोपहर 3 बजे ऋषिनगर विस्तार स्थित बावीसा ब्राह्मण समाज भवन में हिंदी विषय पर प्रो. रमेश दवे प्रो. प्रमोद त्रिवेदी के सारगर्भित व्याख्यान होंगे। जानकारी अध्यक्ष राधेश्याम दुबे ने दी।

तीनस्कूलों से भाषायी यात्रा

उज्जैन.हिंदीसाहित्य सम्मेलन भारतीय भाषा सद्भाव परिषद के तत्वावधान में शनिवार को भाषायी सद्भाव यात्रा निकाली गई। संत सांदीपनि हाईस्कूल फाजलपुरा, गायत्री शिशु मंदिर दौलतगंज एसकेबीएम गर्ल्स हाईस्कूल बहादुरगंज से अलग-अलग यात्रा निकली। समापन एसकेबीएम स्कूल में हुआ। यहां हुई सभा को स्वाधीनता सेनानी अमृतलाल अमृत ने संबोधित किया। अध्यक्षता डॉ. एचएल माहेश्वरी ने की। खुशालसिंह वाधवा, डॉ. राधेश्याम शर्मा, सत्यनारायण नाटानी ने भी संबोधित किया। संचालन महेंद्र पाटीदार ने किया। आभार नरेंद्रसिंह सिकरवार ने माना।