एडीएम अपर कलेक्टर कल करेंगे निरीक्षण
उज्जैन। कलेक्टरकवींद्र कियावत ने कुछ दिनों पहले सभी विभागों में व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए थे। इसके लिए कलेक्टर ने मोहलत भी दी थी। कलेक्टर ने शनिवार को एडीएम अवधेश शर्मा, अपर कलेक्टर पवन जैन अपर कलेक्टर इंदिरा शर्मा को निर्देश दिए कि वे सोमवार को सौंपे सभी विभागों में निरीक्षण कर सफाई सहित अन्य व्यवस्था देखेंगे और इसके बाद प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए कि उक्त अभियान को गंभीरता से लिया जाए। एडीएम अवधेश शर्मा, अपर कलेक्टर पवन जैन अपर कलेक्टर इंदिरा शर्मा सोमवार 15 सितंबर को सौंपे गए विभागों का निरीक्षण करेंगे।