उज्जैन. विक्रमनगर निवासी एक छात्रा का अपहरण होने का मामला शनिवार को माधवनगर थाने में आया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया नाबालिग कक्षा 9वीं की छात्रा है। 11 सितंबर को स्कूल गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाशा तो स्टेशन पर उसकी साइकिल मिली। परिचित ने सूचना दी कि उसे रणादरा के गोविंद सौंधिया के साथ देखा है। मामले में पुलिस गोविंद के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
छात्र को चाकू मारा- भव्य कोटवानी भारती ज्ञानपीठ स्कूल में 12वीं का छात्र है। वहीं पर शिवम शर्मा भी 11वीं कक्षा में पढ़ता है। भव्य परीक्षा देकर घर जा रहा था। इसी दौरान शिवम ने राहुल का रास्ता रोका और चाकू मार दिया।